मुजफ्फरनगर

राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता की चैम्पियन बनी मुज़फ्फरनगर की टीम

राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता की चैम्पियन बनी मुज़फ्फरनगर की टीम

प्रतियोगिता समापन समारोह के अवसर पर विजेता टीम को पगड़ी , पदक पहनाकर तथा चैम्पियनशिप ट्रॉफी व ट्रैक सूट भेंटकर किया गया पुरस्कृत ।

__________________

———————.

 

मुख्य अतिथि महोदय, डॉ0 वीरपाल निर्वाल,अध्यक्ष जिला पंचायत, मुजफ्फरनगर एवं विशिष्ट अतिथि जनपद मुजफ्फरनगर की शान श्री अर्जुन देशवाल डी. एस. पी. एवं अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर – बागपत की टीम के बीच फाइनल मैच का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन।

__________________

———————

 

प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मु.नगर ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल भेंटकर फूल-मालाओं से किया गया अभिनन्दन

………………………………………………………………………………………………..

 

 

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं कबड्डी संघ के तत्वाधान में जिला अधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि महोदय डॉ वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा खेलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए सभी प्रशिक्षकों एवं टीम मैनेजर्स को अधिक से अधिक संख्या में खेलों से जोड़ने के लिए आह्वान किया गया

सभी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बधाइ दी गई एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से खिलाड़ियों को अवगत कराया गया खेल के खिलाड़ियों को माननीय मुख्य अतिथि द्वारा खेल की सुविधाओं को और बढ़ाने की और भी आश्वासन दिया गया एवं विशिष्ट अतिथि श्री अर्जुन देशवाल डीएसपी एवं अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई।

उक्त प्रतियोगिता के समापन दिवस पर फाइनल में पहुंची जनपद मुजफ्फरनगर एवं बागपत की टीम के मध्य खेले गए मैच में मुजफ्फरनगर की टीम 25-9 से विजेता रही।

उक्त प्रतियोगिता के समापन दिवस पर विशिष्ट अतिथि श्री बृजेश सिंह विभाग सेवा प्रमुख, श्री नपेंद्र जी जिला प्रचारक मुजफ्फरनगर, अतिथि श्री विकास तोमर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी,श्री राहुल प्रो कबड्डी खिलाड़ी,श्री राजीव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी,श्री रोहित राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, श्री रवि राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी,श्री अमित राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी,श्री नीरज राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, श्री रामपाल सिंह सहसचिव जिला ओलंपिक संघ मुजफ्फरनगर,श्री पुनीत तेवतिया सचिव जिला कबड्डी संघ हापुड़, श्री गोपेंद्र सचिव जिला कबड्डी संघ मेरठ, श्री अरविंद कुमार सचिव जिला बिजनौर संघ, श्री निशांत सचिव जिला सहारनपुर, श्री धर्मेंद्र कोच बसेड़ा, ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर प्रतियोगिता का समापन कराया।

उक्त प्रतियोगिता में समस्त अंशकालिक प्रशिक्षक एवं समस्त स्टाफ जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

प्रतियोगिता में आए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि,अतिथि, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं निर्णायकगणों का श्री भूपेंद्र सिंह यादव, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी एवं कुमारी पूनम बिश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी मुजफ्फरनगर के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर व पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी आगंतुक मुख्य अतिथियों एवं समस्त अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों का धन्यवाद किया गया

उक्त प्रतियोगिता का संचालन कुमारी पूनम बिश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी एवं डा राजीव कुमार बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!