मुजफ्फरनगर

थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित 1 शातिर गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद

थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित 1 शातिर गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर  सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव एवं थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.03.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर कूकडा रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* सन्नी पुत्र कंवरवीर निवासी मौहल्ला रैदासपुरी कस्बा व थाना दौराला, मेरठ।

 

*बरामदगी-*

01 अवैध तमंचा 315 बोर

01 जिन्दा कारतूस 315 बोर

 

*गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0- 127/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। (वांछित)

*2.* मु0अ0सं0- 135/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* मु0अ0सं0- 213/2020 धारा 366 भादवि थाना दौराला, मेरठ।

*4.* मु0अ0सं0- 199/2025 धारा 309(4) बीएनएस थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर।

*5.* मु0अ0सं0- 254/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27ए आयुध अधिनियम थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।

*6.* मु0अ0सं0- 203/2025 धारा 309(4) बीएनएस थाना कंकरखेडा, मेरठ।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक  बृजेश कुमार शर्मा थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* व0उ0नि0  गजेन्द्र सिंह थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 आकाश कुमार थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 843 विनीत कुमार थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 769 अमित कुमारथाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 2232 नरेश कुमार थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!