पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर इन्दु सिद्धार्थ द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गई गोष्ठी आयोजित,सुरक्षा व साइबर अपराध पर किया गया जागरूक, होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर इन्दु सिद्धार्थ द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गई गोष्ठी आयोजित,सुरक्षा व साइबर अपराध पर किया गया जागरूक, होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुजफ्फरनगर पुलिस जनपद में व्यापारियों व आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा समय-समय पर व्यापारियों व ट्रान्सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठियां आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 26.02.2026 को पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों/उपनिरीक्षकगण, पीडब्ल्यूडी विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, यातायात प्रभारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा व्यापारियों से सुझाव एवं प्रतिपुष्टि प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए सुरक्षा के समस्त पहलुओं की समीक्षा कर त्वरित एवं विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। महोदया ने कहा कि पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है, किन्तु व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। सभी व्यापारी बंधुओं को अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, कैमरों की दिशा सही रखने, मुख्य मार्गों पर आपसी समन्वय से अतिरिक्त सीसीटीवी लगाने, रात्रि में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ रखने, मार्केट में सामूहिक रूप से सुरक्षा गार्ड/चौकीदार की व्यवस्था करने, नगदी के परिवहन से पूर्व स्थानीय पुलिस को सूचित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से खतरे की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।
साथ ही उपस्थित व्यापारियों को साइबर फ्रॉड/ऑनलाइन ठगी के प्रचलित तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के उपयोग के संबंध में अवगत कराया गया।
आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत महोदया द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए गए कि बाजारों में भीड़भाड़ के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए, प्रतिष्ठानों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए, रंगों/रसायनों के नाम पर किसी प्रकार के अवैध या हानिकारक पदार्थों का विक्रय न किया जाए, डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नियमानुसार किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।
महोदया द्वारा समस्त व्यापारियों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सहयोग की भावना बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई तथा हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री शलभ गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया सहित उपस्थित समस्त अधिकारीगण एवं व्यापार मंडल सदस्यों को गुलाल एवं मिष्ठान भेंट कर आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ किया गया।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
