[aioseo_breadcrumbs]

आगामी बोर्ड (हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट) परीक्षा-2026 को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा गोष्ठी का किया गया आयोजन, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This Article

आगामी बोर्ड (हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट) परीक्षा-2026 को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.02.2026 को जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर  उमेश मिश्रा द्वारा जिला पंचायत सभागार में परीक्षा से सम्बन्धित अधिकारियों एवं परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी  कमल किशोर कंडाकर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रबन्धकों सहित परीक्षा डियूटी से सम्बन्धित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान अधिकारीगण द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने, पेयजल आदि की उचित व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाडा/नकल पर पूर्णतः रोक लगाने और परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए कडे प्रबंध करने, कही भी फर्जीवाडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही करने, सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगाने, जनपद में यातायात व्यवस्था बनाये रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रुम में ही रखें तथा स्ट्रांग रुम में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो एवं सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह से कार्यशील रहें जिससे प्रश्न-पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रहे।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This