[aioseo_breadcrumbs]

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली, ट्रॉमा सेंटर एवं जिला चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर 28 जनवरी 2026 – मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की।

 

इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा खतौली स्थित ट्रॉमा सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ रखने, उपकरणों की नियमित जांच तथा मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। जिला चिकित्सालय में कक्ष संख्या 9 स्थित हड्डी रोग विभाग में डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वयं ओपीडी का संचालन किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के नाते उन्होंने बड़ी संख्या में आए मरीजों का स्वयं परीक्षण किया, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा उचित उपचार सुनिश्चित किया। इस दौरान मरीजों को हड्डियों से संबंधित रोगों की रोकथाम, उपचार एवं सावधानियों के विषय में स्वास्थ्य शिक्षा भी प्रदान की गई।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय के बाल रोग विभाग का निरीक्षण किया गया। बाल रोग चिकित्सा अधिकारी डॉ. गरिमा जैन से विभाग की कार्यप्रणाली, भर्ती बच्चों की स्थिति एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली गई तथा बच्चों की बेहतर देखभाल एवं समयबद्ध उपचार के निर्देश दिए गए।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। यहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. आरती नंदनवार को कुपोषित बच्चों के समुचित उपचार, नियमित निगरानी एवं अभिभावकों को पोषण संबंधी जागरूकता प्रदान करने के निर्देश दिए गये।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This