[aioseo_breadcrumbs]

साइबर हेल्पडेस्क थाना तितावी पुलिस द्वारा आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गई कुल धनराशि 1,60,000/- रुपये कराई गई वापस

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक से साइबर धोखाधड़ी द्वारा निकाली गई कुल धनराशि 1,60,000/- रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराई गई।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 07.01.2026 को आवेदक मांगेराम पुत्र जयसिंह निवासी हैदरनगर थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्पडेस्क तितावी को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे 1,60,000/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई है।

थाना तितावी साइबर हेल्पडेस्क द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कर धनराशि को फ्रीज कराया गया तथा दिनांक 14.01.2026 को 1,60,000/- रुपये की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के बैंक खाते में वापस कराई गई।

 

*अपील-*

✅ मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

✅ अपना बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि किसी के साथ साझा न करें।

✅ साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल (मो0 9454401617) या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प सेंटर से संपर्क करें।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This