[aioseo_breadcrumbs]

*मुज़फ्फरनगर 5 जून —– 200 करोड़ क़ी लागत से बहुत जल्द होगा संधावली पुल का विस्तार- मंत्री कपिल देव*

Share This Article

मुज़फ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस में नगर की आधारभूत संरचना एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के वरिष्ठ अधिकारियों, जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर एवं अन्य तकनीकी विशेषज्ञों को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल ने शहर के विकास हेतु विभिन्न कार्यों के लिए निर्देशित किया।

बैठक में मुख्य रूप से कूकड़ा-संधावली पुल (लागत ₹200 करोड़) एवं मेरठ पेरीफेरल से रामपुर तिराहा तक 6 लेन विस्तार जैसे दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सीमा (एलायनमेंट) के विस्तार और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हमारा स्पष्ट संकल्प है कि मुज़फ्फरनगर को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं प्रगतिशील शहर के रूप में विकसित किया जाए। इन दोनों पुलों व राजमार्ग विस्तार की परियोजनाएँ न केवल नगर के यातायात को सहज बनाएंगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शैक्षिक संस्थानों तक पहुँच को भी सरल, सुरक्षित और समयबद्ध बनाएंगी।

मंत्री ने जिला प्रशासन व NHAI के अधिकारियो का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इन विकास परियोजनाओं पर सकारात्मक रुख अपनाया।
मंत्री कपिल देव मे कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर तेजी से कार्य शुरू हो और जनता को शीघ्र लाभ मिले।

इस अवसर पर NHAI के अधिकारियों ने प्रस्तावित एलायनमेंट, तकनीकी चुनौतियों व लाभों पर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया। जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर ने प्रशासनिक सहयोग और भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

इस बैठक को मुज़फ्फरनगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो भविष्य में न केवल नगर की सूरत बदलेगा, बल्कि समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक विकास मॉडल प्रस्तुत करेगा।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This