[aioseo_breadcrumbs]

*SSP मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई*

Share This Article

दिनांक 31.05.2025 को उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गयी। उनके द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी नगर /लाइन राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

*सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण के नाम व नियुक्ति स्थल-*
*1.* निरीक्षक एल0आई0यू0 रणवीर सिंह यादव, एल0आई0यू0 कार्यालय, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
*2.* उ0नि0 ना0पु0 सैय्यद मोअत्तर रजा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
*3.* उ0नि0 ना0पु0 हरपाल सिंह सम्मन सैल, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
*4.* उ0नि0 स0पु0 यशवीर सिंह, पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
*5.* उ0नि0 स0पु0 सुभय सिंह, पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This