[aioseo_breadcrumbs]

*मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लोटिंग निर्माण कार्य को कराया गया ध्वस्त*

Share This Article

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-4 थाना कोतवाली क्षेत्र में श्रीमती कविता मीना, उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 09.05.2025 को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता नरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, शिवकुमार पुत्रगण जयचन्द व नरेन्द्र कुमार पुत्र टीकाराम द्वारा स्थल- खसरा नं0-524 बुढाना रोड, इन्डाना फैक्ट्री के सामने, मुजफ्फरनगर में लगभग 20 बीघा एवं राजेश कुमार सैनी अशोक कुमार सैनी पुत्रगण प्रकाश सैनी द्वारा स्थल-खसरा नं0-373 चरथावल रोड निकट शनि मन्दिर रोड, मुजफ्फरनगर में लगभग 04 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
अतः आज दिनांक 09.05.2025 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र जोन-4 थाना कोतवाली क्षेत्र में उक्त 02 स्थल पर लगभग 24 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This