[aioseo_breadcrumbs]

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर का किया गया निरीक्षण। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश*

Share This Article

दिनांक 9.05.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम उनके द्वारा पुलिस लाईन में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम किया गया इसके उपरान्त उनके को क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई। द्वारा सलामी लेने के उपरान्त गार्द में तैनात पुलिसबल का टर्नआउट चेक करते हुए सतर्कता से डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें शस्त्रो के रखरखाव व आदान-प्रदान रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। शस्त्रागार मे लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया। महोदय द्वारा शस्त्रागार में रखे राजकीय हथियारों के रख-रखाव को बहुत अच्छे तरीके से सुरक्षित रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके पश्चात महोदय द्वारा कैस कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टर व रिकार्ड को चेक किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने- पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। महोदय द्वारा भोजनालय में स्थित भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे। तत्पश्चात उनके द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त उनके द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया गया जिसमें पुस्तकों के रखरखाव व इंटरनेट कनेक्टिविटी को चेक किया गया। अन्त में उनके द्वारा पुलिस लाईन स्थित सब्सिडियरी कैंटीन का निरीक्षण किया गया तथा कैन्टीन में रखे दैनिक जरुरत के सामान को चेक कर स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उनके द्वारा पुलिस लाईन स्थित मन्दिर प्रांगण में चल रहे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में सफल अभ्यार्थियों के मेडिकल परिक्षण आदि का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This