[aioseo_breadcrumbs]

*जिला निरीक्षण समिति द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का किया गया निरीक्षण*

Share This Article

————————————————– अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवम जिला निरीक्षण समिति सदस्यों द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) आर्यपुरी, मुजफ्फर नगर का निरीक्षण किया गया। ————————————————–

*जिला निरीक्षण समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह ,पुलिस अधीक्षक (अपराध) प्रशान्त कुमार,जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, जिला निरीक्षण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार, डॉ विपिन कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सर्वेश कुमार प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रतिनिधि, डॉ अर्पण जैन, पूनम शर्मा एवम मो शावेज शामिल रहे ।।
————————————————–जिला निरीक्षण समिति द्वारा आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था एवं स्वास्थ्य संबंधी, सुरक्षा संबंधी, साफ सफाई व अन्य बिंदुओं पर जांच की गई।। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा संस्था में आवासित किशोरों से संस्था में मिल रही सुविधाओ के विषय में जानकारी ली गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा संस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए संस्था में आवासित किशोरों हेतु साफ सफाई एवम शुद्ध पेयजल पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर संस्था प्रभारी मोहित कुमार को निर्देशित किया गया कि संस्था में निरुद्ध 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किशोरों को नियमानुसार जिला कारागार में स्थानांतरित किया जाए एवम बीमार किशोरों को नियमित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए ।
निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन कार्यालय से आंकड़ा विश्लेषक सचिन कुमार एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का स्टाफ उपस्थित रहा।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This