[aioseo_breadcrumbs]

*गंगा सफाई अभियान में लगे सफाईकर्मियों को फूलमाला पहनाकर एवम उपहार भेंट कर किया गया सम्मानित*

Share This Article

—- सपना कश्यप, सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा सफाई अभियान में किया गया प्रतिभाग ————————————————– शुकतीर्थ में निर्मल गंगा- अविरल गंगा हेतु डॉ राजीव कुमार द्वारा दिलाई गई गंगा स्वच्छता शपथ ————————————————– गंगा घाट पर चलाया गया सफाई अभियान ————————————————– सफाई अभियान के निरन्तर एवम सफल संचालन हेतु माननीय सदस्य सपना कश्यप द्वारा जानसठ उपजिलाधिकारी एवम तहसीलदार को बधाई देते हुए किया गया सम्मानित ————————————————– उक्त सम्मान कार्यक्रम में प्रवेश कुमार प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक शाखा भैंसी का विशेष सहयोग रहा ————————————————– पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आँचल तोमर, ग्राम प्रधान राजपाल सैनी, दीपक कृष्णात्रेय, अंकुर शर्मा, सुरेन्द्र सिंह की रही उपस्थिति ——————————–—————— ए एन एम प्रशिक्षण केंद्र कूकड़ा की प्रधानाचार्य सरिता, मोनिका एवम मोहित कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा गंगा सफाई अभियान में किया गया प्रतिभाग ————————————————– जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, उमेश मिश्रा के निर्देशन एवम मार्गदर्शन में तहसील जानसठ क्षेत्र अंतर्गत शुक्रतीर्थ में उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह द्वारा प्रत्येक रविवार को निरन्तर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।। —————————————— आज 13 अप्रैल 2025 को इस अभियान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपजिलाधिकारी जयेन्द्र सिंह एवम तहसीलदार सतीश चंद बघेल द्वारा मा. सदस्य को पगड़ी एवम पटका भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस के अंतर्गत गंगा के घाटों पर तथा शुक्रतीर्थ आबादी क्षेत्र में साफ सफाई कराई गई।। गंगा सफाई अभियान मे लगे सफाईकर्मियों को माननीय सदस्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार,प्रबन्धक एवम दीपक कृष्णात्रेय व प्रधान द्वारा फूलमाला पहनाकर एवम उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।। आज इस गंगा सफाई अभियान में ए एन एम ट्रेनिंग सेंटर की ट्रेनीज द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा उपस्थित सभी को निर्मल एवम अविरल गंगा हेतु गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
इस अभियान में जानसठ तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल, नमामि गंगे के अधिकारी, ग्राम प्रधान, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त अभियान के अंतर्गत शुक्रतीर्थ क्षेत्र एवं घाटों की साफ-सफाई की गई, जिससे आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश गया। सफाई अभियान प्रत्येक रविवार को निरंतर चल रहा है ।। इस अभियान में क्षेत्र एवं आसपास के सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र वासियों द्वारा अभियान निरंतर रूप से चलाए जाने हेतु सराहना की है सभी का कहना है कि यह अभियान निरंतर रूप से चलता रहना चाहिए ।
उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह द्वारा सभी क्षेत्रवासियों , श्रद्धालुओं एवम संत महात्माओं को आश्वस्त किया गया कि अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा। तहसीलदार सतीश चंद बघेल द्वारा उक्त अभियान में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This