[aioseo_breadcrumbs]

*मुजफ्फरनगर – तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर सीडीओ एवं एसडीएम खतौली द्वारा जनसमस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित*

Share This Article

दिनांक *17.03.2025* को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया व उप जिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी द्वारा तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस‚ विकास आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया ‚ तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता व खण्ड विकास अधिकारी खतौली सहित अन्य प्रशासन व पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This