[aioseo_breadcrumbs]

*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 2 चोर अभियुक्तगण, चोरी की गयी मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार*

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यप्रकाश नारायण के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर/नगर राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 01.03.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तगण को रेलवे स्टेशन रोड साईंधाम के आगे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 27.02.2025 को वादी शशांक सिंह निवासी कच्ची सड़क थाना सिविल लाईन द्वारा थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों के द्वारा उनकी मोटरसाईकिल को चोरी करने की घटना कारित की गयी हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 49/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.03.2025 को उक्त वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन रोड साईंधाम के आगे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* सागर कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी ग्राम लखान थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर।
*2.* विशाल पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम लखान थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*
✅ 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल UP12-AF-0538

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 नीरज यादव थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* है0का0 508 कृष्णवीर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 2013 संकेत कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1374 अंकित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This