[aioseo_breadcrumbs]

*रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में स्थित शिव मन्दिर में किया गया मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन*

Share This Article

दिनांक 26.02.2025 को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में स्थित शिव मन्दिर में शिव परिवार व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मुख्य यजमान थे। कार्यक्रम के दौरान पुरोहित द्वारा विधि-विधान पूर्वक तथा वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ पूजा/हवन किया गया तत्पश्चात शिव मन्दिर में शिव परिवार व अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की गयी तथा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस उपाधीक्षक(गोपनीय) सुशील कुमार गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह, पीआरओ डीआईजी/एसएसपी राजेश भारती, पीआरओ डीआईजी/एसएसपी राकेश कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा पुलिस परिवारजन उपस्थित रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This