[aioseo_breadcrumbs]

*नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव, 21 से 27 फरवरी तक बनी भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट*

Share This Article

देश के कई राज्यों में जनवरी में ठंड का असर काम देखा गया और फरवरी होते-होते मौसम ने ऐसी करवट ली की ठंड बिल्कुल ही खत्म हो गई और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। फरवरी के आखिरी दिनों में देश के कई राज्यों में मौसम के मिजाज ने एक बार फिर करवट ली है। कई राज्यों में हुई बारिश से एक बार फिर लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ है और मौसम विभाग के अनुसार 21 फरवरी से 27 फरवरी तक दिल्ली अप राजस्थान बिहार झारखंड हिमाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार को भी कई राज्यों में बारिश की संभावना है. हिमालयी इलाके में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव आया है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ओले भी गिरे. इससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसके अलावा उत्तरी पूर्वी भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन सकता है. मौसमी तंत्र के कारण आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा. इनके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बारिश हो सकती है. इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ दूसरे सप्ताह एक्टिव हो सकता है. इसका प्रभाव केरल, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश में दिखेगा. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर और पूर्वी भारत में बारिश बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग का अनुमान है कि नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 फरवरी से कई राज्यों में मौसम बदल सकता है. उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी भारत में 22 और 23 फरवरी को आंधी चल सकती है. इसके अलावा बिजली कड़कने के साथ-साथ ओलावृष्टि और बारिश की भी संभावना है.

पश्चिम बंगाल में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज और कल बारिश की संभावना है. कोलकाता, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है.

राजस्थान में छाए रह सकते हैं बादल
राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में हनुमानगढ़ जिले में संगरिया सहित कुछ और इलाकों पर हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे. हालांकि अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा. आज यानी शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है. आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है.

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This