[aioseo_breadcrumbs]

*थाना खतौली पुलिस द्वारा 24 वर्ष से फरार तथा माननीय न्यायालय से मफरूर घोषित व 10,000/- रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार*

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में ईनामी/वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19.02.2025 को थाना खतौली पुलिस द्वारा 24 वर्ष से फरार तथा माननीय न्यायालय से मफरूर घोषित व 10000/- के ईनामी अभियुक्त को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्त के विरूद्ध वर्ष 2001 में थाना खतौली पर मु0अ0सं0- 239/2001 धारा 452/324/323/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय से जमानत करा ली गयी तथा उसके बाद कभी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नही हुआ तथा छिपकर दिल्ली में रहने लगा। अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा मफरूर घोषित कर दिया गया तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 10000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। दिनांक 19.02.2025 को थाना खतौली पुलिस द्वारा उक्त ईनामी अभियुक्त को उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* रमेश पुत्र पृथी निवासी नवीनगर खांजहापुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर हाल पता डब्लूजेड 96 ग्राम नरैना, नई दिल्ली।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 नन्द किशोर शर्मा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 641 मुनीश शर्मा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1336 सौबीर तेवतिया थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 63 निरोत्तम सिंह थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This