[aioseo_breadcrumbs]

*जिलाधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विधालय की 10 बालिकाओ को उपहार भेंट कर किया गया सम्मानित*

Share This Article

“बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के 10 साल बेमिसाल” …………………………………………………………
जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया वृक्षारोपण। ………………………………………………………..
22 जनवरी 2025 से 08 मार्च 2025 तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन ————————————————–
आज दिनांक-14.02.2025 को कलेक्टरेट परिसर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के 10 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओ के साथ वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं वन स्टॉप सेन्टर योजना के प्रचार-प्रसार/जनजागरूकता हेतु एल0ई0डी0 वैन को हरी झंडी दिखाई गयी।
उक्त कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी द्वारा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विधालय नगरीय क्षेत्र की छात्राओ के साथ मिलकर कलेक्टेªट परिसर में पौधारोपण किया गया एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में शामिल बालिकाओ को जिलाधिकारी द्वारा उपहार भेट कर उत्साहवर्धन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, बाल कल्याण समिति सदस्य डा0 राजीव कुमार, आंकडा विश्लेषक सचिन कुमार, आउटरीच कार्यकर्ता संजय कुमार एवं अजय कुमार एवं कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विधालय नगरीय क्षेत्र, मुज़फ्फसरनागर की शिक्षिका राखी गोयल एवं ममता शर्मा तथा बालिकाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This