[aioseo_breadcrumbs]

*भारत विकास परिषद् मेन शाखा ने मनाया बसंतोत्सव – संजय मिश्रा*

Share This Article

भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा ऋतुराज बसंत के स्वागत हेतु बसंत उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन के साथ वंदे मातरम से किया गया। इस कार्यक्रम में शाखा की सभी महिलाओं ने पीले रंग के वस्त्रों को धारण किया। आर्यन ने अपनी सुंदर मधुर आवाज में अनेक गीत सुनाए। डॉ रश्मि विनायक ने स्वागत वसंत रचना को वाणी दी। अनिल शर्मा ने बसंत मनाने का कारण बताया। प्रीतवर्धन ने अपनी हास्य कविता के द्वारा सबको गुदगुदाया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंजली गर्ग ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तम्बोला था जिसमें पुरस्कार जीतने वालों में महिलाओं की अधिक संख्या रही। कार्यक्रम के संयोजक रश्मि विनायक और अनिल शर्मा जी रहे। कार्यक्रम में अशोक सिंघल , नवनीत गुप्ता ,डॉ दीपक गर्ग ,अरुण मित्तल ,हेमंत विश्नोई ,विनोद अग्रवाल ,नीरज गुप्ता ,वीरेंद्र अग्रवाल ,विपिन चौधरी ,अनुराग गुप्ता ,मनीष गर्ग ,विनीत गुप्ता ,वंदना शर्मा ,सुनीता शाह ,विपिन कुमार आरके सैनी ,भरत शर्मा ,नीरज सिंघल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा के अध्यक्ष व्यापारी नेता संजय मिश्रा और प्रांतीय संरक्षक हर्ष वर्धन ने अपने संबोधन में सभी का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ किया गया। अंत में शाखा सचिव नवनीत गुप्ता द्वारा भी सबका आभार व्यक्त किया गया और आगे आने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।,

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This