[aioseo_breadcrumbs]

*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 1 वाहन चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

Share This Article

▪️ *अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद।*

अवगत कराना है कि जनपद में शातिर चोर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.02.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 01 वाहन चोर अभियुक्त को माल रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 25.01.2025 को वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि गुरू राम राय स्कूल के सामने से वादी की स्पलैण्डर मोटर साईकिल चोरी करने की घटना कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 23/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 09.02.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उपरोक्त चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को माल रोड से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* कन्हैया कौशिक उर्फ राहुल पुत्र राकेश शर्मा निवासी छपरा थाना छपार, मुजफ्फरनगर हाल निवासी कूकडा ब्लाक अमित विहार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल नम्बर पीबी 26 जे 6144(मु0अ0सं0 23/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित)
✅ 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 सुनील कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* है0का0 688 आदित्य थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 66 सोविन्द्र थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 408 अंकित थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This