[aioseo_breadcrumbs]

*संत रविदास जी जयन्ती को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना द्वारा थाना रतनपुरी पर की गई शांति समिति की बैठक*

Share This Article

संत रविदास जी जयंती को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु आज दिनांक 10.02.2025 को क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह द्वारा थाना बुढ़ाना पर थानाक्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधि/ग्राम प्रधानों, समाजसेवीयों आदि के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। उनके द्वारा मीटिंग में उपस्थित सभी से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवंछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें साथ ही किसी भी हिंसात्मक अथवा कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें। मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This