[aioseo_breadcrumbs]

*लाखों रुपए के सोने के 23 जोड़ी टॉप्स चोरी करने वालीं मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्र की तीन महिला चोर गिरफ्तार*

Share This Article

शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने ज्वैलर्स की दुकान से करीब दस लाख रुपये कीमत के सोने के 23 जोड़ी टॉप्स चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों महिलाएं मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं।पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए टॉप्स बरामद कर लिए।

शामली शहर के नेहरू मार्केट स्थित रोहित जैन की दुकान पर 29 जनवरी की शाम तीन महिलाएं आई और जेवर देखते समय सोने के 23 जोड़ी टॉप्स से भरा डिब्बा चोरी कर ले गई थी। इसका पता रात आठ बजे उस समय चला जब रोहित ने स्टॉक का मिलान किया। रोहित जैन ने अगले दिन शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

एसपी रामसेवक गौतम ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जेवर चोरी करने वाली तीनों महिलाओं में गीता पत्नी अमित निवासी रामपुरी काॅलोनी, रोशनी पत्नी स्व. संजय निवासी मोहल्ला होली चौक रामपुरी और सुशीला पत्नी स्व. राजेंद्र निवासी मोहल्ला लाडेवाला कब्रिस्तान वाली गली मुजफ्फरनगर है। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए टॉप्स बरामद हुए हैं। तीनों महिलाओं का चालान कर दिया गया है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This