*थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा रू 20,000/- का ईनामी व वांछित अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया घायल/गिरफ्तार*
*थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा रू 20,000/- का ईनामी व वांछित अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया घायल/गिरफ्तार*

जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/फरार व ईनामी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी तेज सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 31.01.2025 को थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित/फरार व 20,000/- के ईनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान ग्राम रतनपुरी से रार्धना/सरधना रोड पर जंगल ग्राम रतनपुरी से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 मोबाइल फोन, आधार कार्ड व 850 रूपये बरामद किये गये। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजावाया गया है घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 31.01.2025 को थाना रतनपुरी पुलिस ग्राम रतनपुरी से रार्धना/सरधना रोड पर गस्त कर रही थी गस्त के दौरान 01 व्यक्ति सडक किनारे जा रहा था संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के लिए इशारा किया गया तो व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया तथा वहां से ईख के खेतो में भागने लगा, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में ग्राम रतनपुरी से रार्धना/सरधना रोड पर जंगल ग्राम रतनपुरी से गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 मोबाइल फोन, आधार कार्ड व 850 रूपये बरामद किये गये।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* हसमुद्दीन पुत्र मौ0 वहीद निवासी पिलोखेडी थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ हाल पता ग्राम पचपेडा थाना भावनपुर, मेरठ।
*बरामदगी-*
✅ 850/- रूपये(143/2024 धारा 304(2),317(2),318(4) बीएनएस थाना रतनपुरी से सम्बन्धित)
✅ 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
✅ 01 कीपैड मोबाइल फोन।
✅ 01 आधार कार्ड
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शमशाद उर्फ काला का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0- 32/2013 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना इंचौली, मेरठ।
2. मु0अ0सं0- 417/2018 307 भादवि थाना लिसाडी गेट, मेरठ।
3. मु0अ0सं0- 415/2019 धारा 380,457 बीएनएस थाना मवाना, मेरठ।
4. मु0अ0सं0- 418/2024 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना लिसाडी गेट, मेरठ।
5. मु0अ0सं0- 414/2024 धारा 147,148,149,307 बीएनएस थाना मवाना, मेरठ।
6. मु0अ0सं0- 143/2024 धारा 304(2),317(2),318(4) बीएनएस थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 योगेश तेवतिया थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*2.* है0का0 286 कपिल थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 1210 हेमन्त थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2044 प्रशान्त थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*