[aioseo_breadcrumbs]

*पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन*

Share This Article

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 25.01.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना नई मण्डी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपाली राव, प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी दिनेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This