[aioseo_breadcrumbs]

*उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 22 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं स्थानो पर बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड, जानिए कौन-कौन से क्षेत्र रहेंगे ज्यादा प्रभावित*

Share This Article

उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहता है।साथ ही आज कल कुछ जगहों पर सुबह-सुबह बादल छाने के बाद दोपहर में धूप निकल रही है। धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत भी मिल रही है। वहीं अधिकतर जगहों पर सुबह के समय कोहरे के सतह भीषण ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है जिससे लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड का असर काफी ज्यादा है जिसके चलते सर्दी में होने वाली बीमारी जैसे खांसी, बुखार और सर्दी आदि से लोग सामना कर रहे हैं। जिस वजह अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं प्रशासन भी लोगों को ठंड के प्रकोप से बचने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही रेन बसेरा वह खुले में सो रहे लोगों के लिए कंबलों में ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है।

आगे कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज आइए देखते है

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय मध्य कोहरा देखने को मिलेगा। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 22 जनवरी से मौसम पूरी तरह से बदलेगा।

प्रदेश में 20 जनवरी से मौसम साफ रहने वाला है। प्रदेश के कई जिले जैसे प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, संत रविदास नगर, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, बलरामपुर, कानपुर देहात, श्रावस्ती, फिरोजाबाद, मथुरा, जालौन, आगरा, झांसी, हमीरपुर जैसे इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, सोमवार के बाद इन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

कोहरे और ठंड से मिलेगी राहत
सोमवार को अत्यधिक घने कोहरे से लोगों को राहत मिली है। सुबह से धूप निकल रही थी जिसकी वजह से तापमान बढ़ गया और सामान्य से अधिक पहुंच गया। तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। 20 से 23 जनवरी तक सुबह कोहरा रहने और दिन में धूप निकलने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

यहां हो सकती है बारिश
मंगलवार से मौसम में परिवर्तन आएगा और कुछ जगह पर हल्की से तेज बारिश देखने को मिलेगी। कुछ जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा और हल्का कोहरा छाएगा। 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This