[aioseo_breadcrumbs]

*मंत्री कपिल देव ने रूडकी चुंगी से मदीना चौक मार्ग की स्वीकृति कराई।*

Share This Article

नगर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएन रोड रूडकी चुंगी से मदीना चौक होते हुए सरवट फाटक तक मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य स्वीकृत हो गया है। लगभग 2 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से होने वाले इस कार्य की स्वीकृति के साथ ही पहली किश्त के रूप में लगभग 43 लाख रूपये की धनराशि जारी भी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से भोपा रोड, गांधी कॉलोनी के क्षेत्रवासियों को सुविधा होगी और आवागमन सुगम बनेगा व जाम से भी काफी हद तक मदद मिलेगी।

इसके साथ ही, मंत्री कपिल देव ने बताया कि इसकी एक साईड में जो नाला है, उसका निर्माण कराये जाने को लेकर चेयरपर्सन और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से वार्ता हुई है। इस नाले को पक्का कराया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

मंत्री कपिल देव ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण को लेकर वे लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि जब तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद उनके आवास पर आये थे, तो उन्होंने इस विषय को उनके समक्ष रखा था और उसके बाद कई बार उन्होंने दूरभाष पर और लखनऊ में उनसे भेंट कर इस कार्य में अपनी रुचि दिखाई और स्वीकृति कराई है। यह सड़क पिछले लगभग 20 वर्षों से नहीं बन पाई थी। मंत्री कपिल देव ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने जनता और क्षेत्र के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया और उनकी उपेक्षा करती रहीं।

उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जन उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मंत्री कपिल देव ने बताया कि आज केंद्रीय स्तर पर और राज्य की योगी सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर अपनी विकासोन्मुख नीतियाँ बना रही हैं और योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This