[aioseo_breadcrumbs]

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली का किया औचक निरीक्षण*

Share This Article

समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को ओर अधिक सुधारने का प्रयास करें*

*मुजफ्फरनगर 30 दिसंबर 2024* मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का गहनता के साथ निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा आज सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को कहा कि वह अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता को ओर अधिक सुधारने का प्रयास करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका, आदि का निरीक्षण किया उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनु चौधरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई व्यवस्था को ओर अधिक दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया, साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे रैन बसेरा की उचित व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया, उन्होंने सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को ससमय उपस्थित होकर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।निरीक्षण के समय उनके साथ मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This